Thu. Mar 5th, 2026

अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना

logo

देहरादून। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के प्रकोप से लोगों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डी रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेशभर में एक मई से पांच छह मई तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी, तो वही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही साथ बर्फबारी होने के आसार बने हुए है। रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज गति से आंधी तूफान को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार पांच दिनों तक बारिश होने से बढ़ते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि तीन दिनों पहले तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था जो अब 35 डिग्री तक रह रहा है। लेकिन कल से तापमान में ओर भी गिरावट आ जाएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *