Thu. Mar 5th, 2026

उपभोक्ता जागरूकता के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

logo

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), शाखा कार्यालय देहरादून द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं में गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी द्वारा की गई, जिसमें देहरादून क्षेत्र के प्रमुख मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अपने संबोधन में तिवारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अक्षय तृतीया जैसे पर्वों के दौरान, विशेषकर आभूषणों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी करते समय गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता BIS CARE मोबाइल ऐप के माध्यम से उत्पादों की प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं। आभूषणों के संदर्भ में उन्होंने केवल हॉलमार्क युक्त यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) वाले उत्पादों को खरीदने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उपभोक्ताओं को ISI मार्क युक्त उत्पादों एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए रजिस्ट्रेशन मार्क वाले सामान खरीदने हेतु प्रोत्साहित किया।  तिवारी ने जानकारी दी कि बीआईएस द्वारा विभिन्न राज्यों में की गई छापेमारी में कई अप्रमाणित उत्पाद जब्त किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उपभोक्ताओं की सतर्कता आवश्यक है।उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे इन महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, जिससे उपभोक्ता जागरूक बनें और धोखाधड़ी से बच सकें।इस अवसर पर बीआईएस अधिकारियों द्वारा हॉलमार्किंग प्रक्रिया, ISI मार्क की महत्ता एवं BIS CARE ऐप के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों के साथ-साथ देहरादून क्षेत्र के लगभग 30 मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं उपभोक्ता जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *