Mon. May 4th, 2026

सड़क हादसे में युवती की मौत

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे मे आज रविवार सुबह बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह लगभग 9:45 बजे 112 पर सूचना मिली कि बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस (यूके 07 पीए 5115) और स्कूटी (यूके 04टी 3323) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। स्कूटी सवार भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) और आंचल सिंह (देवलचौड़ खाम) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का इलाज अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *