Sun. May 3rd, 2026

राजकीय विद्यालयों में आवश्यकतानुसार खोले जाएंगे नये विषय

देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में आवश्यकतानुसार नये विषय खोले जायेंगे। इसके अलावा उन्होंने सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या में गिरावट को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच समिति गठित करने के निर्देश दिये हैं। शिक्षा विभाग की बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो विद्यालयों के उच्चीकरण एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक विकासखण्ड में प्रस्तावित क्लस्टर विद्यालय, जीर्ण-शीर्ण स्कूलों सहित डी व सी श्रेणी के विद्यालयों के निर्माण के प्रस्ताव जल्द शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *