Mon. Oct 26th, 2026

आठ अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा। दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी आठ अप्रैल को पोर्टल खोल देगा। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डाटा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *