Thu. Jun 25th, 2026

ध्याणियों ने अपने आराध्य देव शिकारू नाग को सोने का नाग फन भेंट किया

logo

नौगांव उत्तरकाशी। नेत्री गांव की ध्याणियों ने अपने आराध्य देव शिकारू नाग को सोने का नाग फन और काली माता को सोने का छत्र भेंट किया। ध्याणियों की ओर से आयोजित देव कार्य के दौरान ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रासो और तांदी नृत्य किया।

इस दौरान गांव में रंवाई की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। ध्याणियों ने रेणुका देवी, श्रीगुल देवता, जाग माता, पौखु देवता, महासू महाराज को सोना जड़ित चांदी के छत्र और पांच पांडवों को चांदी की प्लेट भेंट की।

ग्रामीणों ने शिकारू नाग देवता की डोलियों के साथ गंगनानी कुंड की यात्रा की जहां ध्याणियों द्वारा भेंट स्वरूप तैयार सोने और चांदी के आभूषणों को गंगनानी जल कुंड में शुद्धिकरण के बाद देवताओं को भेंट किए गए।

परम्परागत परिधानों में सजी ध्याणियों ने देव डोलियों का गांव पहुंचने पर कलश यात्रा निकाली और फूलों की वर्षा कर देव डोलियों का स्वागत किया। देव पश्वा स्यालीग राम नौटियाल ने अवतरित हो कर ध्याणियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान ने योगेश रावत ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीणों की ओर से ध्याणियों को पीठाईं लगा कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *