Sun. Oct 18th, 2026

मेघालय में होंगे 39वें राष्ट्रीय खेल

देहरादून। 39वें राष्ट्रीय खेल 2027 में मेघालय में फरवरी या मार्च में आयोजित होंगे। इस संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को पत्र प्रेषित कर दिया है। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भारतीय ओलंपिक संघ के इस निर्णय को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
अगले मेजबान के रूप में मेघालय के सीएम को हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों का ध्वज सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *