Tue. Jan 20th, 2026

लाखों के मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

logo

बागेश्वर।  जिले को नशामुक्त बनाने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साढ़े चार लाख की चरस और स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों मामलों का पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने आज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि देर शाम कोतवाल कैलाश नेगी ने पुलिस दलबल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बानरी मंडलसेरा बागेश्वर निवासी सुनील कुमार लोहिया उर्फ लुक्का के पास से 6.60 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत लगभग दो लाख आंकी गई है। इसके साथ ही एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन की टीम ने चेकिंग के दौरान विकास भवन मार्ग पर बरेली के भमोरा गांव निवासी राज गुप्ता के पास से एक किलो, 296 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़ी गई चरस की कीमत ढाई लाख है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *