Tue. Jan 20th, 2026

भतीजी की शादी में शामिल हुए यूपी के मुख्यमंत्री

ऋषिकेश। पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गाँव पैतृक गांव पंचूर पैतृक पहुंच कर। भतीजी अर्चना सुपुत्री आशा देवी एवं मानेद्र सिंह बिष्ट के विवाह समारोह में शामिल हुए और वर वधु को आशीर्वाद दिया।  उन्होंने अपने गांव में दो दिन का समय विताया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। विवाह समारोह में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भी शामिल हुए।  उन्होंने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया। यूपी के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पैतृक गांव में  बिताया के बाद लखनऊ रवाना हो गए। विवाह समारोह में उत्तराखंड की कई हस्तियां शामिल हुई। विवाह समारोह में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगाईं आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *