Fri. May 1st, 2026

उत्तराखंड ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत और कांस्य पदक जीता

देहरादून। उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल की महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस रोमांचक दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34:31.03 के समय के साथ रजत पदक और सोनिया ने 35:45.19 के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। अंकिता और सोनिया के इस शानदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड को गर्व महसूस कराया है और राज्य की खेल नीति को मजबूती दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *