Tue. Mar 10th, 2026

नशे के तीन सौदागर गिरफ्तार

logo

पौड़ी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 79.20 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धुमाकोट लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शंकरपुर चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन (UP84Z-3755) की   तलाशी में वाहन से 79.20 किलोग्राम गांजा पकड़ा  गया। पुलिस ने मामले में आरोपित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *