Mon. Dec 22nd, 2025

मुख्यमंत्री सतपुली में नयार नदी पर बनने वाली झील का शिलान्यास करेंगे

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल पौड़ी जिले में नयार नदी पर 56 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सतपुली झील का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चैहान ने मुख्यमंत्री के सतपुली दौरे को लेकर सभी जिला स्तरीय अफसरों की बैठक ली। उन्होंनेे पुलिस, राजस्व, समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वयक बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि सतपुली की यह बहुद्देशीय झील होगी, जिसमें सिंचाई, पेयजल, नौका विहार, मत्स्य पालन के साथ ही पर्यटन की गतिविधियां संचालित की जाएगी और इनके अनुरूप ही झील को तैयार तैयार किया जाएगा। झील की लम्बाई करीब 750 मीटर और 82 मीटर चैड़ा होगा। झील के जलाशय की अधिकतम भंडारण क्षमता 59 हजार क्यूबिक मीटर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *