Thu. Jun 18th, 2026

वाहन दुर्घटना में आठ लोग घायल

चंपावत। चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में हुए एक वाहन दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये हैं जिदमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार आज सुबह एक वाहन रीठा खाल से पाटी आ रहा था। इसी दौरान वह गागर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गये। उप जिलाधिकारी पाटी, नितेश डांगर ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *