Sat. Sep 21st, 2024

सीएम धामी व मेयर गामा ने किया दून में विश्वस्तरीय मिनी झील का शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री और मेयर सुनील उनियाल गामा के द्वारा आइटीबीपी निरंजनपुर में मछली तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विश्वस्तरीय मिनी झील का शिलान्यास किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री धामी ने महापौर सुनील गामा के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आज का दिन देहरादून वासियों के लिए ऐतिहासिक रहा। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मछली तालाब का सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। जिसको अमलीजामा पहनाने के लिए महापौर ने अथक प्रयास किए। दून वासियों को एक बड़ी सौगात दी। आज इस विश्व स्तरीय मिनी झील का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर सुनील उनियाल गामा के द्वारा पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने 100 दिन के कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने 100 दिन में जनहित में करीब 300 घोषणा कर उनका जीओ लागू कर जनता को राहत देने का कार्य किया। 101 दिन में उन्होंने कई जनहित के कार्य किए । मुख्यमंत्री धामी ने महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह महापौर सुनील उनियाल गामा उत्तराखंड के सबसे बड़े निगम और प्रदेश की राजधानी के लिए काम कर रहे हैं वह सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा ने अपने संबोधन में अब तक अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। महापौर ने‌ कहा कि उनके कार्यकाल में नगर निगम ने 65 हजार एलइडी बल्ब लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों को रोशन करने का काम किया। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में 6000 बिजली के पोल लगाए। स्वच्छता को लेकर वे‌ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिनी‌ झील से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विश्वास डाबर, देवेंद्र भसीन, सतेंद्र नेगी, राजेश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता बीर सिंह पंवार, भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, पार्षद मीरा कठैत आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *