Thu. May 21st, 2026

केदारनाथ सीट पर भाजपा ने की जीत दर्ज

logo

केदारनाथ। पीएम मोदी की प्रतिष्ठा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत वाली केदारनाथ सीट के उप चुनाव का फैसला भाजपा के पक्ष में आया है। कांग्रेस पार्टी केदारनाथ में बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव का इतिहास नहीं दोहरा सकी। 5 हजार से अधिक अंतर से भाजपा केदारनाथ उपचुनाव जीत गयी। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव की हार के बाद केदारनाथ की जीत भाजपा के लिए बहुत मायने रखती है। निर्दलीय त्रिभुवन चौहान ने लगभग 10 हजार मत पाकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। कुल 14 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5 हजार मतों से अंतर से उपचुनाव जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *