Wed. Apr 22nd, 2026

ततैयों के हमले में एक की मौत, एक घायल

logo

नई टिहरी।  जिले के जौनपुर ब्लाॅक के रियाट गांव में ततैयों के हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रियाट गांव के सुरजन सिंह, भाभी भामू देवी और भाई राय सिंह गांव से दूर जंगल में बकरियां और गाय चुगाने गए थे। इसी दौरान उनके ऊपर ततैयों ने हमला कर दिया है जिसके बाद दोनों भाई बेहोश हो गए हैं। ग्रामीणों ने सुरजन और राय सिंह को मसूरी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने सुरजन सिंह(67) को मृत घोषित कर दिया, जबकि राय सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *