Fri. Sep 20th, 2024

गोली मारकर पति ने की पत्नी की हत्या

logo

रुद्रप्रयाग। पहाड़ के शांतवादियों में भी अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है जिससे हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपित की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है और वह 15 दिन पूर्व ही रुद्रप्रयाग पहुंची थी और मां की सहेली के घर पर कमरा किराया लेकर रह रही थी। बताया जा रहा कि महिला का पति शनिवार को महिला के कमरे में पहुंचा और महिला ने नाश्ता बनाया और दोनों ने खाया। इसके बाद संभवतः दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बड़ी की  करीब 12 बजकर 30 मिनट पर जब महिला किचन में थी उसी दौरान उसके पति ने  उस पर तमंचे से फायर कर दिया।  उसके बाद वह मौेके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।   पुलिस सरगर्मी से आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *