Mon. Jun 22nd, 2026

गैरसैंण का चहुंमुखी विकास प्राथमिकता : धामी

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गैरसैंण के भराड़ीसैंण में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सचिव स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी। वर्षभर संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी। श्री धामी ने कहा कि गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री से आज भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में चमोली जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री धामी ने पत्रकारों की माँग पर भराड़ीसैंण में पत्रकारों के लिये विश्राम गृह बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *