Thu. Apr 23rd, 2026

बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

देहरादून। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। कई स्थानों पर सड़कें बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बागेश्वर जिले के हिमालयी गांवों में रात को वर्षा हो रही है। चार सड़कें आवागन के लिए बंद हैं। बिजली, पानी, संचार आदि सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। भूस्खलन के कारण लोग दहशत में हैं। हालांकि जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहयोग कर रहा है। गरुड़ मोटर मार्ग पर पेड़ गिरने से एक वाहन का शीशा टूट गया है। वाहन सवार घटना में बालबाल बच गए। शनिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। देर तक बादल छाए रहे। अपराह्न में धूप खिली। शाम को घनघोर बादल छा गए। हिमालयी गांवों में रात को वर्षा हो रही है। जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कुंवारी गांव में भूस्खलन से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। खड़लेख-भनार, डाना-टिक्टा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, सीरी, नामतीचेटाबगड़ आदि सड़कों पर मलबा जमा हो गया है। जिससे आवागमन बंद है। हरिद्वारछीना के समीप बिजली के पोल पर पेड़ गिर गया है। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। यूकेलिप्टस के विशालकाय पेड़ को फायर टीम ने हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की। स्थानीय निवासी त्रिलोक सिंह के आंगन की दीवार, सोलर प्लेट तथा मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *