Fri. Sep 20th, 2024

क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का तत्परता से समाधान करें

रुद्रप्रयाग। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम ढंग से संचालित करने तथा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के उद्देश्य से उनके द्वारा विकास खंड ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि एवं जीएमवीएन गुप्तकाशी में जनप्रतिनिधियों एवं होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की गई। जिसमें उनके द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं अपने सुझावों से भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से जो समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उन समस्याओं का सभी अधिकारी तत्परता से 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए हैं कि जनप्रतिनिधियों द्वारा एनएच में जो भी क्षतिग्रस्त पुस्ते एवं नाली मरम्मत का कार्य भी तत्परता से किया जाए। इसके साथ ही विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संस्थान एवं जल निगम को क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराया गया है उन क्षेत्रों में पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उप चिकित्सालय के लिए जो भी भूमि चिन्हित की जानी हैं उसके लिए उपजिलाधिकारी एवं लोनिवि के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए तथा पूर्ति अधिकारी को गुप्तकाशी में अवैध गैस सप्लाई करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उनके भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी सुझाव एवं समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उनका समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। एक माह के अंतर्गत उनके द्वारा दर्ज समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित विभागों से तत्परता से कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। बैठक में आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह, लोनिवि इंद्रजीत बोस, जल संस्थान अनीश पिल्लई, जल निगम नवल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *