Fri. Sep 20th, 2024

गुलदार ने किशोर को बनाया निवाला

देवप्रयाग। गुरुवार देर शाम को देवप्रयाग में क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर को घात लगाए गुलदार ने मार डाला। वनविभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाया। अभियान में देर रात को किशोर का शव क्षतविक्षत हालत में बरामद किया।वनविभाग ने  शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह का बेटा अनुराग(17)  देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। वह करीब सात बजे खेलकर घर लौट रहा था, तो उसी दौरान  पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और जंगल की ओर ले गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।  कई घंटों की खोजबीन के बाद देर रात को वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *