Fri. Sep 20th, 2024

कार हादसे में दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। जनपद के चोपड़ा-डुंगरी मोटर मार्ग पर कार खाई  में गिरने दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। जानकारी अनुसार कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। आज सुबह साढे 6 बजे के आसपास चोपडा डुगरी मोटरमार्ग पर एक अल्टो वाहन सख्या (UK13A 4341) दुर्घनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य कार सवार घायल हो गये। सूचना पर डीडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। घायल जितपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र-50 वर्ष, बुद्धि लाल पुत्र हीरु लाल उम्र-70 वर्ष, देवेश्वरी देवी पत्नी जितपाल उम्र- 45 वर्ष (गम्भीर घायल), पूजा पुत्री जितपाल उम्र -27 वर्ष को अस्पताल पहुँचाया गया। जबकि कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र -58 वर्ष, आरती पुत्री जितपाल उम्र -24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सभी कार सवार लोग ग्राम डुगरी के निवासी व एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *