Sun. Apr 26th, 2026

यमुनोत्री के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) जल्द ही यमुनोत्री के लिए हेली सेवाएं शुरू करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। युकाडा के अधिकारियों के अनुसार नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से निर्माण कार्य फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। युकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *