Fri. Sep 20th, 2024

नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू हुआ

logo

नैनीताल।

केंद्र सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के निर्देशों के तहत नैनीताल जिले के नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू हो गया है। पहली बार नैनी झील में यह प्रयोग किया जा रहा है। यह सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। सर्वे भारतीय नौसेना के पोत आइएनएस सर्वेक्षक की सर्वे टीम की ओर से किया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य झील की गहराई, पानी के नीचे की स्थलाकृति के बारे में जानकारी और डेटा एकत्र करना है। यह सर्वे झील के संरक्षण और भविष्य के प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सर्वे नैनीताल में स्थित भारतीय नौ सेना की एनसीसी इकाई पांच यूके नेवल यूनिट के कमान अधिकारी कैप्टन चंद्र विजय नेगी के निर्देश पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *