Fri. Sep 20th, 2024

बारिश से कई मकान हुए क्षतिग्रस्त

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में वर्षा अनवरत हो रही है। जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भूस्खलन के बाद मलबा गिरने से 15 से अधिक सड़कों पर आवागमन ठप हो गया है। जिससे लगभग बीस हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित है। सात लोगों के घरों पर आपदा का कहर टूटा है। हिमालयी गांवों में बिजली, पानी, सड़क, संचार आदि समस्याएं बनीं हुईं हैं। वर्षा से सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे लगभग 28 लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने अन्यत्र शरण ली है। राजस्व पुलिस जांच में जुटी है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान करने की कार्रवाई गतिमान है। अतिवृष्टि से सकीड़ा निवासी कमल किशोर पुत्र सुंदर लाल का मकान, विन्सर निवासी पूरन चंद्र पुत्र दीवानी राम का मकान तथा आंगन, सिमस्यारी निवासी पूरन चंद्र पुत्र जोगा राम का मकान तथा आंगन, रिखैल गांव के गोविंद सिंह भंडारी पुत्र हीरा सिंह का मकान तथा आंगन, बुगाड़ी गांव के त्रिलोक सिंह पुत्र नारायण सिंह का मकान व आंगन, सकीड़ा निवासी दीप कुार पुत्र मोती राम का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि भनार गांव के पनी राम पुत्र हर राम का मकान तथा आंगन आपदा की भेंट चढ़ गया है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व पुलिस जांच में जुटी है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान करने की कार्रवाई गतिमान है। बंद सड़कों को लोडर मशीन से खोला जा रहा है।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *