Tue. Jun 23rd, 2026

झमाझम बारिश ने दी झुलसाती गर्मी से राहत

समाचार इंडिया। देहरादून।  देहरादून सहित मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने राज्य में 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जो कि सटीक साबित हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था जो की सटीक बैठा।  केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बताए गए थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हुई और रात 9 बजे तक जारी रही।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *