Fri. Sep 20th, 2024

विनसर हादसे पर दुख जताया

logo

समाचार इंडिया। अल्मोड़ा।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ग्राम सौडा भेटुली अयारपानी पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बिनसर क्षेत्र में वनाग्नि की घटना में अपने प्राण गवाने वाले और घायल कर्मियों के पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उक्त घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए घायलों को एम्स दिल्ली रेफर करने के साथ ही उचित मुवावजा दिया गया।साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।वहीं उन्होंने मृतक और घायल पीआरडी जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। साथ ही उन्होंने डीओ पीआरडी प्रशांत कुमार चौहान को निर्देश दिए कि घायल पीआरडी स्वयं सेवक कुंदन सिंह नेगी को उनके इलाज की अवधि तक पूरा वेतन भी दिया जाए । कैबिनेट मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्हें हर संभव मदद मिले इसका प्रयास किया गया है।कहा कि वनाग्नि में जो घायल हुए हैं उन्हें बेहतर उपचार मिले इसके लिए घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।कैबिनेट मंत्री ने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को 1.50 लाख और घायल पीआरडी जवान के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किये।साथ ही उन्होंने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को कहा कि मृतक के आश्रित को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने विन्सर वनाग्नि की घटना में अन्य मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक कपिल जोशी, वन संरक्षक विनय भार्गव सहित बन विभाग के आधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *