Wed. Apr 22nd, 2026

सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

समाचार इंडिया। पौड़ी।  पौड़ी जिले के खिर्सू- कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक कार में कुछ लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव दल ने सभी को खाई से निकाला। एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सृष्टि नेगी (18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुंडाखाल । वाहन चालक मनवर सिंह, निवासी चोपड़ा, आरूषि (13) पुत्री अजय, निवासी उरेगी , सोम्या (9) पुत्री गणेश, निवासी उरेगी की मौत हो गई, जबकि हादसे में साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल , समीक्षा (15) पुत्री विनोद रावत, निवासी कठूली पौड़ी। सागर (11) उर्फ कान्हा, पुत्र अजय, निवासी उरेगी घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक अन्य घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *