Sat. Apr 25th, 2026

50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। प्रदेश सरकार ने आपदा मद के तहत होने वाले कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त सड़कें, पुलिया, पेयजल लाइनें और आपदा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि में लोक निर्माण विभाग को सड़कों के लिए 30 करोड़ रुपये और पेयजल के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों से आगामी मानसून को देखते हुए सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *