Fri. Dec 26th, 2025

जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

समाचार इंडिया। अल्मोड़ा। जिले के समस्त विकास खण्डों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में विकास खण्ड भिकियासैंण में 11 जून 2024 को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जल उत्सव कार्यक्रम के तहत धारे और नौलों की सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने अन्य लोगों को भी जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। जल संरक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए, महिलाओं ने समाज में जल संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समूह की महिलाएं अब केवल घर के कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए इस अभियान में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *