Fri. Sep 20th, 2024

गंगोत्री, यमुनोत्री में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

समाचार इंडिया। उत्तरकाशी। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा को एक माह पूरा हो चुका है। दोनों धामों में इस एक महीने में 7.26 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा के इतिहास में दोनों धामों में अब तक आए श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या है। हालांकि शुरुआत में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धामों में पहुंचने के कारण यात्रा व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई थीं, लेकिन बाद में शासन- प्रशासन के प्रयासों से यात्रा व्यवस्था फिर पटरी पार लौट आई। इस साल गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खोले गए थे। पहले दिन जंहां यमुनोत्री धाम में 12 न हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं गंगोत्री धाम में यह आंकड़ा स 2500 श्रद्धालु रहा था। तब से लेकर अब तक दोनों धामों में हर दिन रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुरुआती दिनों में यमुनोत्री पैदल मार्ग के श्रद्धालुओं की भीड़ से मानव जाम लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वहीं जगह-जगह जाम से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी थी। कई जगह पर यात्रियों ने हंगामा भी किया था। जिसे देखते हुए सीएम से लेकर मुख्य सचिव और अन्य अफसर मैदान में उतरे। वहीं जिला व पुलिस प्रशासन ने गेट व वन-वे सिस्टम व्यवस्था में सुधार किया। जिसके बाद धीरे-धीरे यात्रा व्यवस्था पटरी पर लौट आई। यात्रा कंट्रोल रूम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक माह में यमुनोत्री धाम में 3,65,292 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं गंगोत्री धाम में भी यह आंकड़ा 3,61,056 तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *