Fri. Sep 20th, 2024

अंधड़ और बारिश से कई मकान हुए क्षतिग्रस्त

समाचार इंडिया। बागेश्वर। बागेश्वर जिले में बारिश के साथ ही तेज अंधड़ चलने से मौसम सुहावना हो गया है। वही अंधड़ से कई घरों को नुकसान का अनुमान है।  अंधड़ के चलते पपोली गांव के उडियार तोक निवासी उम्मे सिंह पुत्र हयात सिंह, प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह की मकान की छत उड़ गई । ग्राम पंचायत भवन किड़ई की टिन से बनी छत भी  अंधड़ से उड़ गई है।अंधड़ के चलते  शेर सिंह पुत्र प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह के मकान की रैलिंग को भी नुकसान पहुंचा है। किड़ई गांव निवासी महेंद्र राम पुत्र बची राम के मकान की टिन की छत उड़ गई है। हरक राम पुत्र प्रताप राम्र कविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र खीम सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह आदि ग्रामीणों के घरों की छत हवा में उड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *