Sun. May 3rd, 2026

बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

समाचार इंडिया/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तय कार्यक्रम के अनुसार बद्रीनाथ धाम पहुंचे और बद्रीनाथ धाम में दर्शन करते हुए यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं से बातचीत की इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए वहीं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से उनके अनुभव भी पूछे मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश के अलग-अलग कोनों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहा है और उत्तराखंड सरकार इस यात्रा को शुभ अवस्थित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है प्रदेश का हर व्यक्ति प्रशासन और शासन के हर जिम्मेदार व्यक्ति इस यात्रा में सभी अतिथियों का स्वागत करते हैं और जो भी दिक्कतें सामने आई है उन सभी का समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *