Mon. May 4th, 2026

किसानो को किसी भी प्रकार की जलवायु में सब्जी उत्पादन का दिया प्रशिक्षण

logo

समाचार इंडिया/पिथौरागढ़। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पिथौरागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अभिषेक बहुगुणा की अध्यक्षता में ग्राम गणकोट मे किसानो के लिए “विभिन्न कृषि जलवायु परिस्थितियों में सब्जी मटर और गोबीवर्गीय सब्जियों की खेती की तकनीक” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबंधित प्रशिक्षण मे 23 किसानो ने भाग लिया कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ के वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा ने विभिन्न कृषि जलवायु परिस्थितियों में सब्जी मटर और गोबीवर्गीय सब्जियों की खेती से संबंधित जानकारी दी। फसलों को किस प्रकार अधिक वर्षा, आंधी और तुफान से सुरक्षित रखा जा सकता तथा बढ़ते हुए तापमान से सब्जियों को किस प्रकार नियंत्रित व सुरक्षित रखा जा सकता है से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। तथा वैज्ञानिक डॉक्टर महेंद्र सिंह ने सब्जियो को कीटों व बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक विधि, जैविक विधि व रासायनिक विधि की जानकारी दी तथा मधुमक्खी पालन सब्जी उत्पादकों के लिए किस प्रकार लाभदायक है की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *