Mon. May 4th, 2026

खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

समाचार इंडिया/बागेश्वर। बागेश्वर जिले के तहसील कपकोट के शिवालय के समीप गड़िया-तोली मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटना होने से एक युवक भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26 ग्राम तोली निवासी की मौत हो गई है। कपकोट थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि गाड़ी में युवक अकेला था। वह कपकोट में सामान पहुंचाने के बाद घर की और जा रहा था। तिकड़ी पाक शिवालय के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमे युवक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *