Mon. May 4th, 2026

हरिद्वार पहुंची मां जगदीशिला की डोली

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। टिहरी गढ़वाल में स्थित विशोन पर्वत पर बाबा विश्वनाथ व मां जगदीशिला मंदिर से डोली हरिद्वार पहुंची और यहां पर डोली को गंगा स्नान कराया गया भक्तों ने डोली के दर्शन किए और यहां से मां जगदीशिला की डोली पूरे उत्तराखंड के 13 जनपदों के भ्रमण पर निकली जहां- अनेक स्थानों पर यह डोली जाएगी और उत्तराखंड के तमाम धार्मिक स्थलों से गुजरती हुई डोली लोगों को आशीर्वाद देती हुई गंगा दशहरा के दिन टिहरी स्थित अपने धाम पर पहुंचेगी। इस डोली यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद में थाने ने बताया कि इस डोली यात्रा का इस वर्ष रजत जयंती समारोह है अतः यह यात्रा काफी धूमधाम से निकल जा रही है इसका उद्देश्य भारत ही नहीं पूरे विश्व के कल्याण एवं विश्व शांति की कामना के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले लोगों को की सुख शांति की कामना करना है यह डोली उत्तराखंड के 13 जनपदों के अनेक धार्मिक स्थलों से होती हुई अपने धाम बाबा विश्वनाथ एवम मां जगदीशिला धाम पहुंचेगी l
हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष माता मंगला ने कहा कि वह भी इस डोली यात्रा में शामिल होकर भावविभोर है विश्व के कल्याण के लिए निकल जा रही है यह डोली यात्रा सबको अपना आशीर्वाद देगी और देवभूमि उत्तराखंड को के लोगों को इसका आशीर्वाद मिलेगा और यहां सुख शांति रहेगी यही कामना हम बाबा विश्वनाथ एवं मां जदीशिला से हम करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *