Sat. Sep 21st, 2024

खाई में गिरने से महिला की मौत

समाचार इंडिया/पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूटने से अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मृतक महिला के शव को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने  गई थी। इसी दौरान काफल तोड़ते समय काफल के पेड़ की टहनी टूट गई और महिला कई फिट नीचे पथरीली जमीन पर जा गिरी। हादसे  में नीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ की महिलाओं ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुँचे ग्रामीण महिला को गांव ले गए। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि, पति प्राइवेट नौकरी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *