Mon. May 4th, 2026

36 हजार की नगदी समेत तीन लाख के सामान पर किया हाथ साफ

logo

समाचार इंडिया/कोटद्वार। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत भदूली गांव में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर 36 हजार रुपए की नगदी समेत तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भवन स्वामी ने मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम भदूली निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार आरपी जोशी ने पटवारी सर्किल तलाई-2 के राजस्व उपनिरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि ग्रामीणों ने गत छह मई को उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके बंद घर के ताले टूटे हुए हैं। वह गांव पहुंचे तो देखा कि उनके तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। साथ ही चोरों ने कमरों में रखे बक्शे, अटैची समेत अन्य सामान खंगाला हुआ था। बताया कि चोर खेत की रजिस्ट्री समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज, 36 हजार रुपये नकदी समेत करीब तीन लाख के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *