Tue. Jun 23rd, 2026

48 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार अगले 48 घण्टों में राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस बीच, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज आमतौर पर बादल छाए हैं। राज्य में तापमान सामान्य बना हुआ है। पिछले चैबीस घंटों में सबसे अधिक 35 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस तापमान पंतनगर और न्यूनतम तापमान नैनीताल के मुक्तेश्वर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *