Mon. May 4th, 2026

वनाग्नि नियंत्रण को लेकर निरन्तर समीक्षा व मॉनिटरिंग बैठक कर रहे मुख्यमंत्री

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। राज्य में पिछले दो दिनों से दावाग्नि की घटनाओं में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में वनाग्नि की कोई भी घटना नहीं हुई है। केन्द्र गृह सचिव की अध्यक्षता में राज्य में वनाग्नि की घटनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में वनाग्नि से 0.1 प्रतिशत वन प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन वनाग्नि नियंत्रण में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वनाग्नि नियंत्रण को लेकर निरन्तर समीक्षा व मॉनिटरिंग बैठक कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि वनाग्नि नियंत्रण में सभी सम्बन्धित विभागों, आपदा प्रबन्धन, फायर सर्विसेज आदि के कार्मिकों का सहयोग लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 4 सौ 17 वन अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3 सौ 56 अज्ञात एवं 61 ज्ञात जबकी 75 नामजद हैं। 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जबकी 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *