Tue. Jun 23rd, 2026

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली

समाचार इंडिया/देहरादून। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज सुबह गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। डोली के आज सायं केदारनाथ धाम पहुंचने की संभावना है। यहां डोली भंडार गृह में रात्रि प्रवास करेगी और कल सुबह अक्षय तृतीया की बेला पर बाबा केदार के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *