Mon. May 4th, 2026

अपर सचिव का ट्रैवल व्यवसायियों ने किया घेराव

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड में शुरू हो रही चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या निर्धारित करने को लेकर यात्रा से जुड़े ट्रैवल व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए हो रही तैयारियों का निरीक्षण करने अपर सचिव पर्यटन पूजा ढबरियाल पहुंची। यहां पहुंची अपर सचिव का ट्रैवल व्यवसायियों ने घेराव कर दिया। ट्रैवल व्यवसायियों की मांग है कि पूरे देश में चार धाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रतिदिन एक धाम के लिए 500 यात्रियों और चारों धाम के लिए 2000 यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाने का फैसला लिया गया है जो नाकाफी है, और पिछले साल की तरह इस बार भी चारों धामों में श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या बढ़ानी चाहिए। ट्रैवल व्यवसायियों ने घेराव कर विरोध जताया और आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। उधर यहां पहुंची अपर सचिव पर्यटन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रजिस्ट्रेशन करके ही इस यात्रा में आएं। एमएल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *