Mon. May 4th, 2026

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत

समाचार इंडिया/देहरादून। मसूरी से देहरादून लौट रही एक कार आज सुबह पांच बजे झड़ीपानी रोड में चूनाखाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार युवक व एक युवती की मौत हो गई, जबकी एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कार में कुल छह लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार राजपुर रोड स्थित एक कॉलेज के छात्र शुक्रवार को मसूरी घूमने गए थे। सभी छात्र शुक्रवार को मसूरी में ही रुके। आज सुबह 5 बजे के करीब सभी  कार UK07BD8600 से देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार झड़ीपानी रोड में चूनाखाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। कार में छह लोग सवार थे, हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवती का इलाज चल रहा है।  हादसे में चार युवक और एक युवती  की मौत हुई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *