Mon. May 4th, 2026

मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत

समाचार इंडिया/काशीपुर। चैती मंदिर जा रहे बाइक सवार युवक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कटरामालियान निवासी रोहित प्रजापति (32) पुत्र स्व. नन्हे चैती मंदिर दर्शन करने बाइक से तीर्थ द्रोणासागर के पास टीले से सटे रास्ते से होकर जा रहा था। रास्ते में उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। वह मधुमक्खियों के हमले में लगभग 20 से 25 मिनट तक घिरा रहा। युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और पुआल में आग लगाकर किसी तरह युवक को मधुमक्खियों से बचाया। युवक को 108 की मदद से एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने अस्पताल पहुँचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *