Sat. Sep 21st, 2024

शिव के समान कोई दाता न ज्ञाता: मोरारी बापू

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक मोरारी बापू ने कहा कि शिव के समान कोई दाता नहीं है। शिव ज्ञान, मोक्ष, धाम और नाम के दाता है। शिव ही प्रधान और परम प्रधान है। कहा कि जीवन में विवेक कैसे आए, वैराग्य की वृद्धि कैसे हो इसके लिए प्रभु प्रेम ही एक मात्र रास्ता है। सत्य, प्रेम, करुणा के साथ भगवान के करीब जाने का अवसर मिलता है। कहा कि शिव मूल तत्व है। भगवान शिव की नगरी रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का संगम है। यह स्थान दिव्य है। उन्होंने कहा कि गंगाजल इसलिए पीता हूं कि इससे शिव जुड़ा है। उन्होंने कथा प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान शिव के अराध्य राम और राम के अराध्य शिव हैं। दोनों एक दूसरे के अराध्य के साथ ही परम मित्र भी हैं। कथा पांडाल में राम नाम के साथ ही शिव स्तुति, ऊं नम: शिवाय सहित अनेक कीर्तन-भजनों की गूंज होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *