Mon. Dec 22nd, 2025

भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए नरेंद्रनगर के राजमहल में पिरोया गया तिलों का तेल

logo

समाचार इंडिया/टिहरी। धरती पर बैकुंठ धाम कहे जाने वाले भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए नरेंद्रनगर के राज महल में टिहरी की सांसद व महारानी राजलक्ष्मी शाह की अगुवाई में व्रत रखने के साथ, पीला वस्त्र धारण कर 60 से अधिक सुहागिन महिलाओं द्वारा मूसल-ओखली व सिलबट्टे से तिलों का तेल पिरोया गया। राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पौराणिक परंपरानुसार महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के हाथों विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना करवाते हुए तिलों का तेल पिरोने की शुरुआत की। इस भव्य कार्यक्रम के लिए राजमहल को साफ-सफाई के साथ फूल-मालाओं से सजाया व संवारा गया था। डिम्मर समुदाय के ब्राह्मणों द्वारा तैयार किया गया भोग, पूजा अर्चना करते हुए तेल कलश को चढ़ाया गया। अवसर पर महाराजा मनु जयेंद्र शाह, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह व पुत्री श्रीजा सहित दोनों पोतियां साध्वी अरोड़ा व अहाना अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह व महाराजा मनु जयेंद्र शाह ने विश्व शांति,समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु भगवान बद्री नाथ के दर्शन करने जाते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारी संख्या में चारों धाम की यात्रा करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *