Thu. Dec 25th, 2025

नैटवाड में हुई भीषण आगजनी, मकान और छानियां जलकर हुई खाक

logo

समाचार इंडिया/उत्त्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के नैटवाड बाजार (मोरी) में आज रात 12 बजे भीषण अग्निकांड हो गया। रात के करीब 12 से एक बजे के बीच नैटवाड़ बाजार के एक मकान में भीषण आग लग गई। घर के अंदर चार लोग मौजूद बताए जा रहे थे, हालांकि चारों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि आस पास के 3/4 मकान और छानियां जलकर खाक हो गई थी। वहीं घर के अंदर रखे 3/4 सिलेंडर फूटने से पूरी नैटवाड घाटी में भय का माहौल पैदा हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को घरों से बाहर निकाला और मोरी स्थित फायर ब्रिगेड को सूचना पहुंचाई, जिसके बाद फायर पुलिस ने दल बल के साथ आग पर कंट्रोल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *