Sun. Sep 22nd, 2024

बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

logo

समाचार इंडिया/रुड़की। रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में देर रात्रि एसटीएफ व पुलिस की एनकाउंटर में एक बदमाश गोली लगने से ढेर हो गया। जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। वही पुलिस के मुताबिक ढेर बदमाश अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह जो फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट अमृतसर का रहने वाला है। जिसने उधम सिंह नगर जिले में डेरा कार सेवा नानकमत्ता के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे उस समय रोज की तरह डेरे पर बैठे हुए थे। तभी से हत्यारा फरार चल रहा था। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। तभी से पुलिस व एसटीएफ आरोपियो की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस व एसटीएफ की मदद से घेराबंदी कर हत्यारे को पुलिस एनकाउंटर में देर रात्री घेराबंदी कर मार गिराया है। तथा एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश की भी घंटो जंगल में कांबिग की। तथा पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश जा रही है। वही गढवाल आईजी करण सिंह नगन्याल भी घटना स्थल पर पहुंचे और कहा कि अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने 28 मार्च को बाबा तरसेम सिंह की हत्या की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में लगी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि अमरजीत अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलियर रास्ते से होता हुआ यूपी राज्य में घुसने की फिराक में है। पुलिस व एसटीएफ दोनों को रुकने का इशारा किया। तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश अमरजीत सिंह ढेर हो गया। अमरजीत सिंह पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। और यह उधम सिंह नगर में एक लाख का इनामी बदमाश भी घोषित किया गया था। पुलिस अभी भी कहीं बिंदु पर जांच पड़ताल में लगी हुई है।

बाईट- करण सिंह नगन्याल (आई जी गढवाल रेंज )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *