Sun. Sep 22nd, 2024

जंगलों में लगी आग से वन संपदा का हो रहा नुकसान

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। गर्मियां शुरू होते ही उत्तराखण्ड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। राज्य के बागेश्वर जनपद में तापमान में बढ़ोतरी के साथ जिले में जंगलों के जलने की रफ्तार भी तेज हो गई है। जिला मुख्यालय समेत धरमघर और गढ़खेत रेंज के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय के समीप अड़ौली के जंगल में बृहस्पतिवार की रात को आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए जंगल के बड़े भूभाग को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने मिनी प्रेशर वाटर टेंडर और हरी टहनियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। आधे घंटे से अधिक देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। वहीं धरमघर रेंज के उपराड़ा में आग लगने से आधा हेक्टेयर जंगल में सूखी घास, पिरुल समेत अन्य वन संपदा जलकर खाक हो गई। गढ़खेत रेंज के वज्यूला में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में आग से नुकसान हुआ। दोनों रेंज क्षेत्र में तैनात वन विभाग कर्मचारियों ने आग को काबू कर अधिक नुकसान होने से बचाया। उप प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर सुनील कुमार ने बताया की जंगलों की आग के लिए वन विभाग पहले से तैयार था। जिले में दो बड़ी घटनाएं सामने आई है। जिसमे दो हेक्टेयर जंगल जल चुके है। वही जिले में 30 क्रू स्टेशन बनाए गए है जिनमे 120 फायर वाचर भी तैनात किए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *