Tue. Dec 23rd, 2025

कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

logo

देहरादून। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया गया। अल्मोड़ा के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक परिक्षेत्र हवालबाग में भी “राष्ट्रीय किसान दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर किसानों के लिए कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के चमोली , अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर के किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों को विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे में संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने किसानों को वर्चुअल संबोधन किए।इस अवसर पर कृषि की उन्नत प्रजातियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत, पर्यावरण विद डॉ वसुधा पंत और कृषि विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के आधिकारियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने किसानों को संस्थान द्वारा किसानों के लिए विकसित उन्नत कृषि प्रजातियों के बारे में बताया। किसानों को पंडित जी बी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कृषि के अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि की आधुनिक तकनीकी और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर जानकारी दी ।

Vo _ विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने बताया किभारत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर संस्थान द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों को उनकी कृषि के जो अवशिष्ट होते हैं, उनको कृषि के उपयोग में बदल सकें यह कार्यक्रम का उद्देश्य है। निदेशक ने कहा कि किसानों को विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के बारे में भी किसानों को बताया गया।

बाइट _1 डॉ लक्ष्मी कांत निदेशक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा।

Vo _ शोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस पूरे भारत में किसान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के हितेषी थे। उन्होंने कहा कि भारत में समग्र कृषि को बढ़ावा देना होगा तभी किसानों की आय में वृद्धि होगी।

बाइट __2 प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति शोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा।

Vo _ किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में बागेश्वर जनपद आए किसान संतोष कुमार ने कहा कि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें कृषि की जानकारी दी जाती है, पांच वर्ष से उनके गांव में कृषि संरक्षण का दायित्व संस्थान द्वारा लिया गया है, अब उनके गांव में कृषि बागवानी कर गांव के लोगों की आजीविका में वृद्धि हुई है। किसान अमित कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा किसानों को कृषि,बागवानी, पशुपालन की जानकारी जी जाती है। महिला किसान सुनीता आर्या ने कहा कि किसान दिवस पर कृषि, बागवानी, की जानकारी के साथ जी राम जी रोजगार गारंटी की जानकारी दी गई।

बाइट _3 संतोष कुमार किसान।

बाइट _4 अमित कुमार।

बाइट _5 सुनीता आर्या किसान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *